छोड़कर सामग्री पर जाएँ

19 हजार मतदाताओं का 2003 में नहीं मिला कोई लिंक, रायगढ़ की चार विधानसभाओं में 81 हजार मतदाताओं के नाम कटे

690d9d11478a4 voter list sir rules 071731650 16x9 1

रायगढ़। मतदाता सूची को शुद्ध करने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंगलवार को एसआईआर के बाद प्रारंभिक सूची प्रकाशित कर दी गई। इसमें 19341 वोटर ऐसे मिले हैं जो 2003 की सूची में परिजनों से जुड़ा कोई प्रमाण नहीं दे सके हैं। अब इनको नोटिस दिए जाएंगे। रायगढ़ सीट पर दस हजार से ज्यादा लोग ऐसे हैं। एसआईआर के बाद अब मतदान केंद्रों की संख्या भी 1156 से बढक़र 1217 हो जाएगी। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पूरा हो चुका है। अब दावा-आपत्ति की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है। मतदाता सूची को त्रुटिरहित करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण का काम किया जा रहा था जिसका प्रारंभिक ड्राफ्ट मंगलवार को प्रकाशित किया गया। एसआईआर में सबसे पहले 1200 मतदाताओं से अधिक संख्या वाले मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण किया गया।

अब रायगढ़ जिले की चारों विधानसभाओं में मतदानप केंद्रों की संख्या 1156 से बढक़र 1217 हो जाएगी। वोटर लिस्ट भी फिल्टर हो गई है। सबसे चौंकाने वालसा आंकड़ा अनमैपिंग वोटर्स का है। ऐसे 19341 मतदाता हैं जिन्होंने 2003 की सूची में अपने माता-पिता, या किसी अन्य संबंधी की जानकारी नहीं दी है। मतलब इन मतदाताओं की प्रामाणिकता पर सवाल उठ रहे हैं। इस बात की संभावना है कि इनमें से कई बाहर से आकर अवैध रूप से भी बसे हों। अब इन 19341 लोगों को नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद उनको दोबारा फॉर्म भरकर वैधता साबित करने दस्तावेज देने होंगे। 

19 हजार मृतकों का नाम था दर्ज

मतदाता सूची में अब तक 18923 ऐसे वोटर्स का नाम दर्ज था जो मृत हो चुके हैं। मृत होने के बावजूद चुनावी प्रक्रिया में इनका डाटा मौजूद था। 39,950 वोटर दिए गए पतों पर ही नहीं मिले। ये लोग दूसरे विदेश, दूसरे राज्य या शहर में हमेशा के लिए शिफ्ट हो चुके हैं। 3175 मतदाता ऐसे मिले जिनके नाम रायगढ़ के साथ कहीं और भी दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर संख्या ओडिशा, उप्र और बिहार के निवासियों की है। अब इनका नाम रायगढ़ से कटेगा। राज्यों के विधानसभा चुनाव अलग-अलग वर्ष में होने की वजह से ये लोग दोनों जगहों पर मतदान कर रहे थे।

screenshot 20251224 112203 onedrive735061585823106873
screenshot 20251224 112124 onedrive7797551798051289529

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: