छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ की रहस्यमयी गुफा : पहाड़ी में विराजे श्रीकृष्ण, घुटनों के बल पहुंचते हैं श्रद्धालु

Sakalnarayan Cave 0001 V jpg 442x260 4g

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित सकलनारायण की पहाड़ी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। पहाड़ियों के बीच स्थित एक रहस्यमयी गुफा में भगवान श्रीकृष्ण की प्राचीन मूर्ति विराजमान है, जहां हर साल गुड़ी पड़वा (हिंदू नववर्ष) के अवसर पर हजारों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं।

यह गुफा विशेष रूप से अपनी संकरी और गहरी सुरंगों के लिए प्रसिद्ध है। भक्तों का मानना है कि गुफा के अंदर लगभग दस मीटर लंबी एक सुरंग में गोपिकाओं की प्रतिमाएं विराजित हैं। इस पवित्र स्थान की महत्ता इतनी अधिक है कि श्रद्धालु घुटनों के बल चलकर ही दर्शन करने जाते हैं।

हालांकि, इस गुफा तक पहुंचना आसान नहीं है। कोई पक्की सड़क न होने के कारण भक्तों को जंगलों और पथरीली पगडंडियों के कठिन रास्ते से गुजरना पड़ता है। घने जंगलों में बसे इस स्थल पर जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता है, जिससे आम दिनों में लोग यहां जाने से कतराते हैं। लेकिन गुड़ी पड़वा पर भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ता है।

यह रहस्यमयी गुफा सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुकी है। भक्तों की मान्यता है कि यहां मांगी गई हर मन्नत जरूर पूरी होती है, जिससे इस पवित्र स्थल की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: