छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ की देसी मुनगा भाजी है इंटरनेशनल सुपरफूड, सिर से पैर तक हर बीमारी का रामबाण इलाज

IMG 20250816 WA0032

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल ने हमारी सेहत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। फास्ट फूड, नींद की कमी और तनाव के चलते इम्यून सिस्टम कमजोर होता जा रहा है, जिसके कारण सर्दी, खांसी, वायरल और फ्लू जैसी बीमारियां आम हो गई हैं। ऐसे में जरूरी है कि डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीज़ें शामिल की जाएं। इन्हीं में से एक है मोरिंगा (सहजन/ड्रम स्टिक लीव्स), जिसे छत्तीसगढ़ में इसे मुनगा कहा जाता है।

मोरिंगा पत्तियों में छिपा है पोषण का खजाना

अमेरिका के रिसर्च पोर्टल नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, मोरिंगा पत्तियों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

  • गाजर से ज्यादा बीटा-कैरोटीन (हड्डियों और आंखों के लिए लाभकारी)
  • दूध से ज्यादा कैल्शियम (हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार)
  • सूखी पत्तियों में लगभग 70% ओलिक एसिड (त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद)

मोरिंगा (सहजन/ड्रमस्टिक लीव्स) खाने के जबरदस्त फायदे

1. इम्यून सिस्टम बूस्ट करता है

मोरिंगा में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देते हैं और बार-बार होने वाले वायरल, फ्लू और बैक्टीरियल अटैक से बचाते हैं।

2. हड्डियों को मजबूत बनाता है

इसमें मौजूद कैल्शियम और पोटैशियम हड्डियों को मजबूती देते हैं। अर्थराइटिस और जोड़ दर्द जैसी समस्याओं में भी यह राहत पहुंचाता है।

3. डायबिटीज कंट्रोल में मददगार

मोरिंगा की पत्तियां ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में कारगर होती हैं और टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करती हैं।

4. मेनोपॉज में राहत

महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल असंतुलन, मूड स्विंग्स और थकान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मोरिंगा का सेवन इन लक्षणों को काफी हद तक कम कर देता है।

5. खून की कमी पूरी करता है

मोरिंगा आयरन का बेहतरीन स्रोत है, जो एनीमिया और खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।

छत्तीसगढ़ में मुनगा भाजी क्यों है खास?

छत्तीसगढ़ की थाली में सहजन की पत्तियों का खास स्थान है। यहां इसे “मुनगा भाजी” कहा जाता है और लोग इसे स्वाद और सेहत दोनों के लिए पसंद करते हैं। भाजी के अलावा मुनगा फल की सब्जी भी छत्तीसगढ़ में प्रचलित है।

मुनगा भाजी के फायदे

  • शरीर को ऊर्जा और ताकत देती है
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है
  • बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद
  • खून की कमी और कमजोरी दूर करती है
  • छत्तीसगढ़ के हर गांव के हर घर में मुनगा का पेड़ आसानी से मिलता है

कैसे खाते हैं मुनगा ?

  • आलू और दाल के साथ पकाकर
  • मसाले और प्याज के साथ भूनकर
  • टमाटर के साथ इसका भाजी बनाकर

छत्तीसगढ़ी में कहा भी जाता है – “मुनगा भाजी खाबो त शरीर ल मजबूत कर लेबो”
(मुनगा भाजी खाने से शरीर मजबूत होता है)

(डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।)

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: