छोड़कर सामग्री पर जाएँ

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

images 16 1

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे लोगों के लिए अहम साबित हो सकते हैं, क्योंकि कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार रात से ही सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इसी दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने का भी अंदेशा है।

बीते 24 घंटे में कहां बरसी सबसे ज्यादा बारिश
शनिवार से रविवार तक बस्तर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिली। दुर्ग में सबसे अधिक 14 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं अंतागढ़ में 9 सेमी, गुंडरदेही में 7 सेमी, राजनांदगांव में 6 सेमी, अंबागढ़ चौकी, पाटन और डोंगरगांव में 5-5 सेमी, जबकि भिलाई, कुकरेल, डोर्नापाल और मैनपुर में 4 सेमी तक बारिश दर्ज हुई।

अगले 24 घंटे में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी
सोमवार 18 अगस्त को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। खासतौर पर बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर में आसमान आंशिक रूप से बादलयुक्त रहेगा और बीच-बीच में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लोगों और किसानों के लिए जरूरी सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित जगह पर शरण लें। अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतज़ाम करने और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए खेतों या खुले मैदानों में न जाने की हिदायत दी गई है।

cg weather forcaste2142920476640967998

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: