छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आधी रात की दहशत! दीवार फांदकर घर में घुसे लुटेरे, रस्सी से बांध दिया पूरा परिवार — डेढ़ लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार

image 10 6

कोरबा, 12 नवंबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का मामला सामने आया है, जहां आधी रात को अज्ञात चोर दीवार फांदकर दुकानदार के घर घुसे और परिवार के सभी सदस्यों को कमरे के अंदर बांधकर डेढ़ लाख नगदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग निकले। यह घटना बालको थाना क्षेत्र के ग्राम तराईडांड की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित शत्रुघ्न दास के घर चोरों ने धावा बोला है। शत्रुघ्न घर पर राशन दुकान चलाता है। इसके अलावा खेती किसानी भी करता है। वह गांव का एक बड़ा किसान है और उनका परिवार आर्थिक रूप से मजबूत है। आधी रात को उनके घर अज्ञात चोर दीवार फांदकर घुसे और हथियार की नोक पर सभी सदस्यों को एक कमरे में रस्सी से बांध दिया। फिर घर में रखे लगभग डेढ़ लाख नगदी रकम समेत सोने चांदी के जेवरात लेकर भाग गए।

सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस
रात करीब 3 बजे लगभग किसी तरह सभी ने एक दूसरे के सहयोग से रस्सी को खोला और गांव वालों की घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: