मल्हार महोत्सव 2026 के दूसरे और अंतिम दिन ‘नितिन दुबे सुपरस्टार नाइट’ में छत्तीसगढ़ के मेलोडी किंग और छत्तीसगढ़ रत्न नितिन दुबे ने अपनी अद्भुत लाइव प्रस्तुति से पूरे स्टेज को मंत्रमुग्ध कर दिया। मल्हार के ऐतिहासिक मेला मैदान में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष दर्शक रात 12 बजे तक नितिन दुबे को सुनने के लिए इंतजार करते रहे। जैसे ही नितिन दुबे ने माइक संभाला, पूरा माहौल जसगीत और छत्तीसगढ़ी धुनों से गूंज उठा। उनके सुपरहिट गीत – रायगढ़ वाले राजा,
गोंदा तोला रे, चंदा रे, नील परी एवं अन्य लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी नगमों पर दर्शक पूरी तरह मंत्रमुग्ध होकर थिरकने लगे। स्टेज पर उनकी आवाज की मिठास और परफॉर्मेंस की ऊर्जा देखकर लोग अंत तक ‘वंस मोर’ की मांग करते रहे। नितिन दुबे की इस शानदार प्रस्तुति को देखकर सभी कह रहे हैं कि यह तो असली सुपरस्टार नाइट थी। यह मल्हार महोत्सव 2026 का सबसे यादगार और मंत्रमुग्ध करने वाला पल बन गया।
इस अवसर पर मल्हार महोत्सव के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू ने श्री दुबे को शानदार प्रस्तुति देने के लिए बधाई दी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नितिन दुबे ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति को आधुनिक टच के साथ खूबसूरती से पेश किया। उनकी मीठी आवाज ने हर किसी के दिल को छू लिया। पूरा कार्यक्रम यूट्यूब पर ‘नितिन दुबे सुपरस्टार नाइट’ एवं ‘मल्हार महोत्सव 2026’ चैनल पर लाइव प्रसारित हुआ।

























