छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा टला : चलती ट्रेन के पहियों में फंसा लोहे का एंगल, लोको पायलट की सूझबूझ से बचीं सैकड़ों ज़िंदगियां, देखें VIDEO

image editor output image1776294483 1760018900589

कोरबा। कोरबा-चांपा रेल मार्ग पर आज मड़वारानी स्टेशन के पास चलती छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के पहिए के नीचे एक बड़ा लोहे का एंगल फंस गया। इस दौरान यात्रियों ने जोरदार आवाज सुनी और अचानक झटके महसूस हुए। गनीमत रही कि ट्रेन के लोको पायलट ने समय रहते तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिसके चलते ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। जांच के दौरान पाया गया कि पटरियों पर भारी लोहे का एक बड़ा एंगल फंसा हुआ था, जो चलती ट्रेन के दोनों पहियों के बीच फंस गया था। थोड़ी भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

रेलवे की लापरवाही आई सामने
बता दें कि जिस ट्रैक पर ये घटना हुई उसी के पास एक फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि निर्माण कार्य में उपयोग होने वाला यह लोहे का एंगल लापरवाहीवश ट्रैक पर गिर गया होगा। घटना के बाद मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंचे और ट्रैक की जांच की। रेलवे के कोरबा एआरएम उत्कर्ष गौरव ने बताया कि “ट्रैक पर कुछ समस्या आई थी, जिसे तुरंत ठीक कर लिया गया। किसी यात्री को कोई परेशानी नहीं हुई और ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया।”

गौरतलब है कि इस हादसे में सतर्क लोको पायलट की सूझबूझ से एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई, लेकिन इस घटना ने फिर एक बार रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्यों में बरती जा रही लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Input Source – Lallu Ram

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: