छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ा प्रहार : साइबर, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, IPL सट्टा खिलाते 6 आरोपी गिरफ्तार.. जानें नाम

E0A495E0A58DE0A4B0E0A4BFE0A495E0A587E0A49FE0A4B8E0A49FE0A58BE0A4B0E0A580E0A4AAE0A495E0A59CE0A4BEE0A48F
  • कोतवाली क्षेत्र में दो सटोरिये पकड़े गए, 3 मोबाइल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के साक्ष्य जब्त
  • घरघोड़ा में दो अलग-अलग रेड कार्रवाई, चार आरोपी दबोचे गए, 15 हजार नगदी व एप्पल, वन प्लस, सैमसंग सहित 4 महंगे मोबाइल बरामद

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी पर शिकंजा कसते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर डीएसपी उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में साइबर थाना, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाते कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। “ऑपरेशन अंकुश” के तहत की गई इस समन्वित कार्रवाई में आरोपियों से करीब ढाई लाख कीमत के 7 नग मोबाइल फोन, नगदी रकम 15,490 और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

रायगढ़ शहर में कोष्टापारा और गद्दी चौक पर कार्रवाई

पहली कार्रवाई में साइबर थाना और कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना पर नयागंज कोष्टापारा स्थित खादी ग्राम भंडार के पास दबिश देकर सोनू देवांगन (21) को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने मोबाइल से चेन्नई सुपर किंग, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मुकाबलों पर हार-जीत का ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था और अन्य लोगों को भी खिला रहा था। जांच में उसके मोबाइल में मैच से संबंधित स्क्रीनशॉट और गूगल-पे ट्रांजेक्शन मिले। आरोपी के कब्जे से वीवो मोबाइल जब्त कर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 7 के तहत कार्रवाई की गई।

दूसरी कार्रवाई में गद्दी चौक स्थित ए-वन कैफे के संचालक हर्षित देवांगन (24) को ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद किए गए, जिनके माध्यम से वह हार-जीत पर दांव लगवा रहा था और डिजिटल पेमेंट से लेनदेन कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालन स्वीकार किया, जिस पर उसके विरुद्ध भी जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

घरघोड़ा थानाक्षेत्र में कार्रवाई

इसी क्रम में घरघोड़ा पुलिस ने गोयल ट्रेडिंग किराना दुकान में दबिश देकर भरत गोयल (22) को गिरफ्तार किया। आरोपी आईपीएल मैच के दौरान छक्का, चौका, विकेट और हार-जीत पर लोगों से रकम लेकर ऑनलाइन जुआ खिला रहा था। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एप्पल कंपनी का मोबाइल जब्त किया गया। घरघोड़ा क्षेत्र में पुलिस टीम ने जय स्तंभ चौक के पास एक और बड़ी रेड कार्रवाई में गौतम भोजवानी, लक्ष्मीनारायण सिदार और सागर गुप्ता को ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़ा गया। आरोपी आईपीएल मैच की हर गेंद और परिणाम पर दांव लगवा रहे थे।

img 20260427 wa000715925635314540392
रायगढ़ कोतवाली में पकड़ाए आरोपी

पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने पर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया। इनके कब्जे से चार मोबाइल और 15,490 रुपये नगद जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 तथा 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। उपरोक्त चारों कार्रवाई में आरोपियों से पूछताछ में सट्टा खाईवाल की जानकारी मिली है, साइबर और थाने की टीम आरोपियों की पतासाजी में जुटी है। पूरी कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक, थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल, थाना प्रभारी घरघोड़ा कुमार गौरव साहू एवं अन्य पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

20260427 160907 00002474678270701420119
घरघोड़ा थाना में पकड़ाए आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  • सोनू देवांगन पिता रूपेन्द्र देवांगन उम्र 21 वर्ष निवासी नयागंज कोष्टापारा, रायगढ़।
  • हर्षित देवांगन पिता स्व० अनन्त राम देवांगन उम्र 24 वर्ष निवासी नयागंज कोष्टापारा, रायगढ़।
  • भरत गोयल पिता सुभाष गोयल उम्र 22 साल निवासी लैलुंगा रोड, घरघोड़ा।
  • गौतम भोजवानी पिता श्याम भोजवानी उम्र 26 साल निवासी साईराम कालोनी, घरघोड़ा।
  • लक्ष्मीनारायण सिदार पिता चंदन सिंह उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं. 13, घरघोड़ा।
  • सागर गुप्ता पिता विनोद गुप्ता उम्र 27 साल निवासी वार्ड नं. 02, घरघोड़ा।

कुल बरामदगी:

7 मोबाइल (कीमती करीब ढाई लाख रूपये), नगदी रकम: 15,490 रूपये

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: