छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन, 4180 किलो अवैध कबाड़ समेत टाटा माजदा जब्त, 5 लाख की संपत्ति सीज

IMG 20260328 WA0016

रायगढ़, 28 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत गुरुवार रात्रि थाना साइबर एवं चौकी खरसिया पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा माजदा वाहन में अवैध कबाड़ लोड कर खरसिया की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना साइबर स्टाफ एवं चौकी खरसिया पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए रायगढ़ बायपास रोड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर पकड़ा गया।                     

पकड़े गए टाटा माजदा वाहन क्रमांक CG13AN7028 की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में कबाड़ लोहा, छड़, टीना एवं जंग लगा तार लोड पाया गया। वाहन चालक टीपू मनिहार पिता सत्तार मनिहार, उम्र 34 वर्ष, निवासी तुर्रीभांठा बायपास रोड खरसिया से कबाड़ के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, जिस पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और गोलमोल जवाब देने लगा। वाहन में चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर चौकी खरसिया पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(क)(ड) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत वाहन माजदा (5 लाख रूपये) तथा उसमें लोड कुल 4180 किलोग्राम कबाड़ (15 हजार) को जप्त किया गया है। 

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, साइबर थाना के आरक्षक धनंजय कश्यप, जगमोहन ओग्रे, आरक्षक पुष्पेंद्र जाटवर, प्रशांत पण्डा, नवीन शुक्ला तथा चौकी खरसिया के आरक्षक डमरूधर पटेल एवं साविल चन्द्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: