छोड़कर सामग्री पर जाएँ

निर्माणाधीन कॉलेज में बड़ा हादसा : तीसरी मंजिल से गिरकर महिला मजदूर की मौत

BeFunky design 5 4

रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज की बिल्डिंग में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां काम के दौरान तीसरी मंजिल से गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई। घटना से निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई। वहीं इस घटना ने सुरक्षा मानकों और ठेकेदार की लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 38 वर्षीय ईश्वरी बाई के रूप में हुई है। वह बेमेतरा जिले की निवासी थीं और रोज की तरह मंगलवार के दिन भी काम करने के लिए निर्माण स्थल पर आई हुई थी, जहां काम के दौरान महिला का पैर फिसला और वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

इस हादसे ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों और ठेकेदार की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं मुजगहन थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: