छोड़कर सामग्री पर जाएँ

महाकुंभ 2025 : समापन समारोह में फिर आएंगे पीएम मोदी, सफाई कर्मियों व पुलिस जवानों को करेंगे सम्मानित

image 2025 02 25T202523.627

महाकुंभ नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रयागराज आने वाले हैं. 27 फरवरी को वे महाकुंभ आ सकते हैं. जानकारी के मुताबिक महाकुंभ के समापन पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कुंभ मेले में सम्मान समारोह होगा. जिसमें सफाई कर्मियों, पुलिस कर्मियों और नाविकों का सम्मान किया जाएगा. साथ ही सम्मानित कर्मियों के साथ भोजन करने का भी कार्यक्रम है.

बता दें कि इससे पहले मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ आए थे. इस दौरान उन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान किया था. संगम नगरी पहुंचते ही पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया. सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम ने उनका जोरदार स्वागत किया था. 54 दिन में PM का महाकुंभ का ये दूसरा दौरा था. इससे पहले वे 13 दिसंबर को यहां आए थे.

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर मेला क्षेत्रा की सुरक्षा पहले से और ज्यादा टाइट की गई थी. संगम क्षेत्र में बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज एयरपोर्ट से सीधे अरैल घाट के लिए रवाना हुए थे. फिर वे नाव से संगम नोज पहुंचे और सुबह 11 बजे उन्होंने संगम में स्नान किया था. गंगा स्नान के बाद प्रधानमंत्री सेक्टर 6 में बनाए गए स्टेट पवेलियन का अवलोकन किया था.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: