छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मां चंद्रहासिनी मंदिर : जहां पूरी होती है संतान सुख की मनोकामना, आस्था और श्रद्धा का पावन धाम

devi mandir V jpg 442x260 3g

सक्ति। सक्ती जिले के चंद्रपुर में स्थित मां चंद्रहासिनी मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यह मंदिर भक्तों की अटूट श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। नवरात्रि के अलावा भी यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। मान्यता है कि माता की कृपा से यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विशेष रूप से संतान सुख की प्राप्ति के लिए यह मंदिर प्रसिद्ध है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए पहुंचते हैं।

पौराणिक मान्यता के अनुसार, माता सती का बायां कपोल महानदी के पास स्थित इस पहाड़ी क्षेत्र में गिरा था, जिसके बाद इस स्थान को शक्तिपीठ के रूप में प्रतिष्ठा मिली। मां चंद्रहासिनी देवी को सर्वसिद्धि दायिनी कहा जाता है, और भक्तों का विश्वास है कि उनकी उपासना से हर प्रकार की मनोकामना पूरी होती है। छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां माता के दर्शन के लिए आते हैं।

मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है, और यहां मां चंद्रहासिनी की प्रतिमा दो हजार वर्षों से भी अधिक पुरानी मानी जाती है। खासकर संतान की कामना रखने वाले भक्तों के लिए यह मंदिर विशेष महत्व रखता है। जनश्रुति है कि जो भी श्रद्धालु यहां सच्चे मन से प्रार्थना करता है, उसकी झोली मां की कृपा से संतान सुख से भर जाती है। यही कारण है कि दंपत्ति यहां विशेष पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं।नवरात्रि के दौरान यहां 108 दीपों के साथ विशेष महाआरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों भक्त शामिल होते हैं। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो जाता है। मां चंद्रहासिनी की महिमा इतनी अद्भुत मानी जाती है कि भक्तजन जयकारों के साथ उनकी आराधना करते हैं और मां का आशीर्वाद पाकर जीवन को धन्य मानते हैं।

नवरात्रि के दौरान यहां 108 दीपों के साथ विशेष महाआरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों भक्त शामिल होते हैं। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो जाता है। मां चंद्रहासिनी की महिमा इतनी अद्भुत मानी जाती है कि भक्तजन जयकारों के साथ उनकी आराधना करते हैं और मां का आशीर्वाद पाकर जीवन को धन्य मानते हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: