छोड़कर सामग्री पर जाएँ

थाना परिसर में प्रेमियों ने रचाई अनोखी शादी, पुलिस भी बनी साक्षी! परिवार के विरोध के बीच दो जोड़ों ने शिव मंदिर में लिए सात फेरे!

images 2 4

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया. पत्थलगांव थाना परिसर में सोमवार को दो प्रेमी जोड़ों ने थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में विधिवत तरीके से शादी की रस्में निभाईं. दूल्हा-दुल्हन ने पहले सात फेरे लिए. इसके बाद भगवान का आशीर्वाद लेकर दुल्हन की मांग में सिन्दूर भरा. यह दृश्य वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया.

जानकरी के मुताबिक, एक प्रेमी युगल को शादी से पहले परिजनों के विरोध और झूमा-झटकी का भी सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक-दूसरे के साथ वैवाहिक जीवन जीने का फैसला किया. वहीं दूसरे प्रेमी युगल करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध में था. बालिग होने के चलते उन्होंने थाना पत्थलगांव में आवेदन देकर सुरक्षा और विवाह की अनुमति मांगी थी.

इस अनोखी शादी के दौरान पुलिसकर्मी भी साक्षी बने. थाना परिसर में मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया. अमाकानी निवासी पल्लवी मरकाम ने गोढ़ीकला निवासी निर्मल लहरे से भगवान भोलेनाथ के समक्ष विवाह किया. वहीं प्रेमनगर निवासी रानुराधा नामदेव ने रामकुमार विश्वकर्मा के साथ जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: