छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आसमान से बरसी मौत: खेत में रोपा लगा रहीं 9 महिलाओं पर गिरी गाज, तीन की मौत

BIJLI NEWS 1

रायपुर, 17 अगस्त 2024।  छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में 9 लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से तीन महिलाओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं तथा पत्थलगांव इलाके में एक महिला की मौत हुई है।

रोपा लगाने के दौरान हुए हादसे

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से हुई मौत के मामले में एक समानता है। दरअसल, जिन महिलाओं की मौत बिजली गिरने से हुई है, वे सभी धान का रोपा लगा रहीं थीं। रोपा लगाने के दौरान 9 महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिरी। इनमें से 3 महिलाओं की मौत हो गई।

बना हुआ है तगड़ा सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक ताबड़तोड़ बारिश होगी। मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। इससे अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल में एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है।

इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों तक अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वही सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, चक्रवती परिसंचरण की वजह से निम्न दाब क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: