छोड़कर सामग्री पर जाएँ

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जिला जेल एवं उपजेल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

IMG 20261110 WA0034

रायगढ़, 10 नवम्बर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर 9 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ द्वारा जिला जेल रायगढ़, महिला बंदी गृह रायगढ़ एवं उपजेल सारंगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में जेल में निरुद्ध बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने, अधिवक्ता की सुविधा तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर में बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को न्याय प्राप्त करने का समान अधिकार है। आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को भी निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक परेशानी के कारण न्याय से वंचित न रहे। कार्यक्रम का आयोजन जेल प्रशासन के समन्वय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिधारक अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स द्वारा किया गया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: