छोड़कर सामग्री पर जाएँ

15 नवंबर को धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आगमन, तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी होगी बैठक में शामिल

image editor output image 1493791462 1794324516792

रायगढ़। रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित होगा। इस भव्य समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीवान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति इरानी धरमजयगढ़ पहुंचेंगी।

तैयारियों के संबंध में कल प्रातः 9.30 बजे जनपद सभागार, धरमजयगढ़ में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता स्मृति इरानी जी करेंगी। बैठक में मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, ओ.पी. चौधरी, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिला प्रभारी प्रशांत ठाकुर,कोरबा जशपुर, सरगुजा जिले सहित अन्य जिलों के विधायकगण, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं जिला भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

42 जनजातीय समाज होंगे शामिल, सवा लाख लोगों के जुटने की उम्मीद
जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेशभर के 42 जनजातीय समाजों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और एक से सवा लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि भाजपा छत्तीसगढ़ ने कार्यक्रम के लिए मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, सांसद राधेश्याम राठिया को समन्वयक और महेश कश्यप को संयोजक नियुक्त किया है। देशभर में भाजपा द्वारा 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह / पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसमें दीप प्रज्ज्वलन, स्वच्छता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्रावास संपर्क और जनजातीय गौरव चौपाल आयोजित हो रहे हैं। उक्त आशय की जानकारी महामंत्री विकास केडिया ने दी है

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: