छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दवा कारोबारी से लाखों की ठगी, फर्जी कंपनी के नाम पर की धोखाधड़ी

images 15 3

रायपुर। राजधानी में एक दवा कारोबारी को ठगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बना लिया। शातिर ठगों ने कारोबारी को हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड कंपनी के नाम पर मेल ऑर्डर भेजकर दवाइयां सप्लाई करने का झांसा दिया। कारोबारी ने इस झांसे में आकर 7.88 लाख रुपये की ऑनलाइन पेमेंट कर दी, लेकिन दवाइयां कभी डिलिवर नहीं हुईं।

घटना का खुलासा तब हुआ जब कारोबारी कमलजीत बग्गा ने असल कंपनी से संपर्क किया और पता चला कि वह कंपनी से संबंधित कोई ऑर्डर नहीं था।पीड़ित कारोबारी ने धोखाधड़ी की शिकायत देवेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
यह घटना दवा कारोबारी समुदाय में चिंता का विषय बन गई है, और अब स्थानीय व्यवसायी ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस मामले में ठगों की पहचान करने के लिए जांच में जुटी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: