IPL 2026 नीलामी: हैदराबाद के पर्स में होगी पैसों की सुनामी, 23 करोड़ का तूफ़ानी दांव पलटा!
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL 2026 की नीलामी से पहले एक ऐसा तूफानी फैसला लिया है, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है! टीम की मालकिन काव्या मारन ने इस बार एक ऐसी ‘रिलीज़ लिस्ट’ जारी की है, जिससे साफ है कि SRH इस बार नीलामी में सबसे बड़ी रकम लेकर उतरेगी और कई धाकड़ प्लेयर्स को खरीदने की तैयारी में है। SRH ने साफ़ कर दिया है कि वह अपनी पुरानी गलतियों को नहीं दोहराएगी। सबसे बड़ा झटका तब लगा जब टीम ने पिछले सीज़न के 10 करोड़ के खिलाड़ी मोहम्मद शमी को ट्रेड करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को सौंप दिया। शमी का खराब प्रदर्शन और फिटनेस की समस्या ने यह कड़ा फैसला लेने पर मजबूर किया।
23 करोड़ के ‘सुपरस्टार’ पर सबसे बड़ा ड्रामा!
शुरुआत में खबर आई थी कि टीम ने 23 करोड़ के विस्फोटक बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन को भी रिलीज़ कर दिया है, लेकिन सनसनीखेज पलटाव में, तमाम अटकलों को खारिज करते हुए क्लासेन को फिर से रिटेन कर लिया गया है! यह काव्या मारन की रणनीति का सबसे बड़ा ‘यू-टर्न’ माना जा रहा है।
दो खूंखार स्पिनर भी बाहर! अब कौन संभालेगा गेंदबाज़ी?
SRH ने अपनी गेंदबाज़ी को ‘मेगा ऑक्शन’ से पहले पूरी तरह से रीसेट करने का मन बना लिया है। उन्होंने दोनों प्रमुख लेग स्पिनरों – ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी एडम ज़म्पा और भारत के युवा राहुल चाहर – को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। शमी, ज़म्पा और चाहर का रिलीज़ होना साबित करता है कि SRH नीलामी में बड़े नामों पर बोली लगाने को तैयार है।
SRH के 8 ‘बड़े नाम’ जिन्हें किया गया रिलीज़ (Sunrisers Hyderabad Release List)
इन खिलाड़ियों की छुट्टी से टीम के पर्स में भारी इज़ाफ़ा होगा:
- अभिनव मनोहर
- अथर्व तायड़े
- सचिन बेबी
- वियान मुल्डर
- मोहम्मद शमी (ट्रेड)
- सिमरजीत सिंह
- राहुल चाहर
- एडम ज़म्पा
काव्या मारन के भरोसेमंद: वो 15 धुरंधर जिन्हें किया गया रिटेन! टीम ने अपने कोर ग्रुप को बरकरार रखा है, जिसमें विश्व-विजेता कप्तान और कई विस्फोटक बल्लेबाज़ शामिल हैं।
- पैट कमिंस (कप्तान)
- ट्रैविस हेड
- अभिषेक शर्मा
- अनिकेत वर्मा
- स्मरण रविचंद्रन
- इशान किशन
- हेनरिक क्लासेन (सबसे बड़ा रिटेंशन!)
- नितीश कुमार रेड्डी
- हर्ष दुबे
- कामिंडु मेंडिस
- हर्षल पटेल
- ब्रायडन कार्स
- जयदेव उनादकट
- ईशान मलिंगा
- जीशान अंसारी























