छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आकाश मिश्रा की अगुवाई में 300 कांवड़ियों ने बाबा धाम पहुँचकर ‘महादेव’ का किया जलाभिषेक

IMG 20240812 WA0031

रायगढ़–खरसिया: खरसिया विधानसभा के लोकप्रिय युवा नेता और जिला पंचायत सदस्य ग्राम बुनगा निवासी आकाश मिश्रा, जो भगवान भोलेनाथ और मां दुर्गा के परम भक्त हैं, हर साल भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण धार्मिक गतिविधियों में भाग लेते हैं। सावन का महीना हो, नवरात्रि हो, या देवी-देवताओं का कोई भी त्यौहार, आकाश मिश्रा का भगवान के प्रति समर्पण सर्वविदित है। इस वर्ष भी आकाश मिश्रा ने सावन के महीने में बाबा धाम की यात्रा का आयोजन किया। उनकी इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत 2006 में हुई थी, जब उन्होंने 11 श्रद्धालुओं के साथ बाबा धाम की यात्रा शुरू की थी।

इस बार उनकी अगुवाई में ग्राम बड़ेभंडार, छोटे भंडार, रैबार, सेमरा, शंकरपाली, चंद्रपुर, महादेव पाली, धनंगाव, और बिलासपुर सहित अन्य गांवों के 300 श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं का यह समूह रायगढ़ से रवाना होते हुए 2 अगस्त को  सुल्तानगंज पहुंचा, जहां से उन्होंने उत्तर वाहिनी गंगा नदी का जल कांवड़ में उठाकर 105 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की। पांच दिनों की कठिन यात्रा के बाद, 8 अगस्त को सभी कांवड़िये देवघर पहुंचे और रावणेश्वर महादेव बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर उनका दिव्य दर्शन किया। इसके बाद सभी बासुकीनाथ के दर्शन के लिए भी गए और 9 अगस्त की रात को अपने-अपने गृह ग्राम लौटे।

इस यात्रा के सुखद अनुभवों को साझा करते हुए आकाश मिश्रा ने कहा, “भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से जो भी उन्हें स्मरण करता है, उसे प्रतिफल अवश्य मिलता है। पिछले 18 वर्षों से हमारी यह यात्रा अनवरत चल रही है, और हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। अगले वर्ष भी हम बाबा धाम की यात्रा करेंगे और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे, ताकि हमारे क्षेत्रवासियों और परिजनों पर महादेव की कृपा दृष्टि बनी रहे।”

img 20240812 wa00273215373488872064110
img 20240812 wa00017540338345667753787
img 20240812 wa00201552988029136563458
img 20240812 wa001641689506856479053
img 20240812 wa00138412475268667061543
img 20240812 wa00087013862268472974671
img 20240812 wa00128177464998625256095
img 20240812 wa00066088376074731516140
img 20240812 wa00047935463760711577844
img 20240812 wa00054368834418612296049
img 20240812 wa00116673173063843851469
img 20240812 wa00091349810285451868609
img 20240812 wa00172970485944055199694
img 20240812 wa00194920892876518368250
img 20240812 wa00234164484515087334273
img 20240812 wa00224085189422438173789
img 20240812 wa00047862599502653274033
img 20240812 wa00253715352139218925807
img 20240812 wa00296361690822829481682
img 20240812 wa00108150687930203599201
img 20240812 wa00124886171791387937473 1
img 20240812 wa00147238724558901533957 1
img 20240812 wa00034256711745165215051 1

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: