छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शानदार आगाज

IMG 20261007 WA0004
  • जागरूकता अभियान में पहुंचे रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग और रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंह
  • जागरूकता रैली में हुए सम्मिलित, हजारों की संख्या में नागरिकों को दिलाए सड़क सुरक्षा की शपथ
  • खरसिया के अखण्ड राम सप्ताह में बच्चों के भजनों और मनमोहक नृत्य की सराहना

रायगढ/खरसिया, 7 अक्टूबर। सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन अपने संकल्प “मानवसेवा माधवसेवा” के साथ पूरे देश में प्रसिद्ध है, क्लब द्वारा निरंतर अनेकों सामाजिक कार्य करते आ रही है। इसी कड़ी में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन और जिले की खरसिया पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम बिलासपुर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग जी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशिमोहन सिंह का आगमन हुआ  जिनके साथ ट्रैफिक डीएसपी उत्तम सिंह, एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव, चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी समेत अनेकों अधिकारीगण पहुंचे।

कार्यक्रम के लिए खरसिया के अग्रसेन चौक में हजारों की संख्या में नगरवासी पहुंचे। कार्यक्रम की शुरूआत महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति में माल्यार्पण कर की गई। उसके बाद राज्यगीत अरपा पेरी के धार हुआ। आयोजन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने कहा साइबर जागरूकता इसीलिए जरूरी है क्योंकि हमारे पूरे डाटा उनके पास है हमें उनसे बचना है। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हेल्पिंग हैंड्स टिम को इस ऐतिहासिक अभियान के लिए बधाई दी और कहा कि हेल्पिंग हैंड्स निरंतर ही पुलिस के साथ जुड़कर हमेशा सामाजिक कार्य करते आ रही है। साथ ही उन्होंने सड़क जागरूकता के ऊपर सभी नागरिकों को संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर संभाग रामगोपाल गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए सभी नागरिकों को साइबर जागरूक होना चाहिए साथ ही सड़क सुरक्षा हेतु हेलमेट पहनना जरूरी है। आई जी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की ये पहल बहुत ही सराहनीय है उन्होंने इस आयोजन के लिए अंकित अग्रवाल, मनोज गोयल एवं पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को साइबर एवं सड़क सुरक्षा हेतु विशेष ध्यान देने हेतु समझाया। तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने सभी नागरिकों को सड़क सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई। तत्पश्चात राहगीरो को हेलमेट वितरण कर जागरूकता संदेश दिया साथ ही स्वयं बाइक रैली में शामिल होकर नगर में हेलमेट पहनना कितना जरूरी है ये संदेश दिया। इसके साथ ही श्री अखण्ड राम सप्ताह में आई जी एवं एस एस पी मंदिर पहुंचे, जहां। श्री हनुमान मंदिर गंज बाजार में 134 वर्ष से चल रहे अखण्ड राम सप्ताह में छोटे छोटे बच्चों के भजनों और भक्तिमय व्यवस्था की प्रशंसा किये। इस दौरान शिव तांडव की प्रस्तुति दी रूही अग्रवाल की सराहा और बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं है।

कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव, हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, बंटी सोनी प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अंकित अग्रवाल, सहित हिमांशु अग्रवाल,राजेश अग्रवाल घंसू, राजेंद्र अग्रवाल नूतन , हनुमान अग्रवाल, विनय कबूलपुरिया, रतन अग्रवाल, बाऊ अग्रवाल , मनीष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, साहिल सारथी, हर्ष शर्मा, संजय कंकरवाल , महिला विंग अध्यक्ष आशा अग्रवाल, उपाध्यक्ष बबीता गुप्ता सहित सभी सदस्यगण मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: