Skip to content

रायगढ़ बेहाल : 220 केवी सब स्टेशन में जम्पर कटा, 40° के टॉर्चर के बीच 4 घंटे बिजली गुल से त्रस्त हुए लोग

CSPDCLRAIGARHFILEPHOTO

रायगढ़। मंगलवार को रायगढ़ और आसपास के 40 किमी परिधि में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। 220 केवी कोतरा रोड सब स्टेशन में जम्पर कटने से रायगढ़ के अलावा डभरा, बरमकेला तक सप्लाई बाधित रही। चार बजे लाइट आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। मध्य अप्रैल से ही गर्मी चरम पर पहुंच चुकी है। तापमान 40 के पार जा चुका है। मई में हालत क्या होगी, यह सोचकर लोग घबरा रहे हैं। ऐसे में बिजली ही सबसे बड़ा सहारा है। एक मिनट के लिए भी पंखा-कूलर बंद हो जाए तो गर्मी से जीना मुहाल हो जाता है। ऐसे में दोपहर के समय चार घंटे की कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया।

मंगलवार दोपहर को कोतरा के 220 केवी ट्रांसमिशन केंद्र में फॉल्ट आ गया। मेन सप्लाई लाइन में जम्पर कट गया। इसकी वजह से बिजली आपूर्ति तुरंत बंद हो गई। समस्या बड़ी थी इसलिए समय ज्यादा लग गया। रायगढ़ शहर व आसपास के अलावा बरमकेला, डभरा, खरसिया, चपले समेत करीब 40-50 किमी की परिधि में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। सुधार करने के लिए विद्युत विभाग ने दोपहर करीब 12 बजे से चार बजे तक सप्लाई बंद कर  दी। चार बजे मरम्मत पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

फुल लोड पर चल रहे हैं ट्रांसफार्मर

भारी गर्मी के कारण घरों में बिजली की खपत बढ़ गई है। पंखे, कूलर, एसी का उपयोग बढ़ गया है। जनसंख्या और मकानों की संख्या भी बढ़ गई है। डिमांड ज्यादा होने के कारण फुल लोड में ट्रांसफार्मर चल रहे हैं। इस वजह से फॉल्ट आ रहा है। 

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: