छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जोगीडीपा विस्थापन: सूर्या विहार में नए आशियाने की दीवारें छूकर भावुक हुआ दृष्टिबाधित सोनू, बोला- ‘अब अपना घर होने का एहसास’

E0A49CE0A58BE0A497E0A4BFE0A4A1E0A580E0A4AAE0A4BEE0A4B5E0A4BFE0A4B8E0A58DE0A4A5E0A4BEE0A4AAE0A4A8

रायगढ़। सूर्या विहार में बिजली, पानी और सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त पक्का मकान मिलने के बाद जोगीडीपा से विस्थापित, आँखों से दिव्यांग सोनू सारथी और उनके परिवार की खुशी देखते ही बन रही है। नए घर में पहुँचकर सोनू ने दीवारों, कमरों, गैलरी, किचन और वॉशरूम को हाथों से छूकर महसूस किया और भावुक होकर अपनी खुशी जाहिर की। सोनू सारथी ने बताया कि वह बिना ब्रेल लिपि के पढ़ाई करता है और छूकर रुपये के नोट पहचान लेता है। नए घर में प्रवेश के दौरान उसने घर के हर हिस्से को बारीकी से महसूस किया। सोनू ने कहा कि पहले कभी नहीं सोचा था कि ऐसा घर मिलेगा, जहाँ बिजली, पानी, किचन, अलग वॉशरूम और सभी सुविधाएँ एक ही जगह होंगी।

घर में ही पानी और वॉशरूम की सुविधा से अब ज़िंदगी कुछ आसान लग रही है। सोनू इससे पहले जोगीडीपा में अपनी माँ, दो भाई और एक बहन के साथ तीन कमरे के कच्चे खपरा मकान में रहता था। एक ही घर में तीन परिवार रहने के कारण परिवार को तीन अलग-अलग मकानों का आवंटन किया गया है। सोनू की माँ ईश्वरी सारथी ने बताया कि वर्ष 2020 में हार्ट अटैक से पति की मृत्यु के बाद पूरे परिवार की ज़िम्मेदारी उन पर आ गई थी। जोगीडीपा में चाय-नाश्ते की दुकान लगाकर उन्होंने बच्चों का पालन-पोषण किया। उन्होंने कहा कि पुरानी जगह और दुकान छूटने का दुख ज़रूर है, लेकिन बच्चों के लिए पक्का घर मिलने की खुशी उससे कहीं ज़्यादा बड़ी है। अब लगता है कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा।

परिवार के दो बेटे वर्तमान में ऑटो चलाकर परिवार की आर्थिक ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं। नए आवास मिलने से परिवार को अब सुरक्षित और व्यवस्थित जीवन की उम्मीद मिली है। आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि जोगीडीपा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के दौरान विशेष आवश्यकता वाले परिवारों को प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सोनू सारथी और उनके परिवार का संघर्ष प्रेरणादायक है। ऐसे परिवारों को केवल आवास देना उद्देश्य नहीं है, बल्कि उन्हें सम्मानजनक और सुविधायुक्त जीवन उपलब्ध कराना भी हमारी ज़िम्मेदारी है। यह देखकर संतोष होता है कि परिवार अब सुरक्षित और बेहतर वातावरण में जीवन की नई शुरुआत कर रहा है।

नए घर के कमरों को हाथों से महसूस करते हुए सोनू बार-बार यही कहते नज़र आए कि अब उन्हें अपना घर होने का एहसास हो रहा है। वर्षों तक कच्चे मकान में रहने वाले इस परिवार के लिए सूर्या विहार का यह नया आशियाना केवल मकान नहीं, बल्कि संघर्षों के बाद मिली नई शुरुआत है।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: