रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर राज्य के शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में अवर सचिव आर.पी. वर्मा द्वारा 10 जून 2026 को आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना स्थल पर आगामी आदेश तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में जिला शिक्षा अधिकारियों प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा सहायक संचालकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस फेरबदल का असर रायगढ़, सक्ती, बिलासपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, कोरिया, गरियाबंद, बीजापुर, नारायणपुर, बेमेतरा और अन्य जिलों पर पड़ा है। आदेश के अनुसार रायगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ डॉ. के. वेंकट राव को दुर्ग संभाग में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं कोरबा में पदस्थ श्यामानंद साहू को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ बनाया गया है। बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ताण्डे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सक्ती बनाया गया है। वहीं मस्तूरी के प्राचार्य रामेश्वर जायसवाल को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे को संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय के विकल्प पर पदस्थ किया गया है। वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी उदयपुर, सरगुजा में पदस्थ रविकांत यादव को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर बनाया गया है। कोरिया जिले में सहायक संचालक शिक्षा संभाग सरगुजा जितेंद्र गुप्ता को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गरियाबंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जनगजीत धीर को संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय के विकल्प पर पदस्थ किया गया है, जबकि महासमुंद डायट में पदस्थ राजेश धनकर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद बनाया गया है। धमतरी जिले के लिए बलौद की प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं धमतरी के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल को बेमेतरा जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
नारायणपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल को लोक शिक्षण संचालनालय भेजा गया है, जबकि कोंडागांव जिले में पदस्थ महेंद्र नाथ पाण्डेय को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नारायणपुर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बलौद जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार यादव, बलौदाबाजार जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश माहेश्वरी, तथा रमाकांत पैकनगन सहित अन्य अधिकारियों को भी सहायक संचालक एवं विभिन्न प्रशासनिक पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
शिक्षा विभाग के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को आगामी शैक्षणिक सत्र की प्रशासनिक तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। विभाग का मानना है कि नई पदस्थापनाओं से जिलों में शैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी।



























You must be logged in to post a comment.