छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बड़े हरदी में किसान के घर कैश समेत जेवरों की चोरी

thana pussor

रायगढ़। किसान के घर में धावा बोल कर अज्ञात चोरों ने परिवार के नींद में गाफिल होने का फायदा उठाते हुए 25 हजार रुपए नगद सहित सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। कृषक ने तदाशय की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुल 49 हजार रुपए के सामान की चोरी हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उक्त मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े हरदी निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा खेती किसानी का काम करता है। सोमवार की रात को नरेंद्र व उसका परिवार सोया था तथा सुबह उठ कर देखा तो रसोई के बगल कमरे का ताला टूटा हुआ था, वहीं आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था।

सामानों की जांच करने पर आलमारी में रखें 25 हजार रुपए तथा सोने चांदी के जेवर गायब थे। नरेंद्र ने मामले की रिपोर्ट पुसौर थाने में कराते हुए बताया कि नगद सहित कु ल 49 हजार रुपए की चोरी हुई है। पुलिस ने कृषक की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध बीएनएस की धारा 305, 331 (4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी पतासाजी प्रारम्भ कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: