छोड़कर सामग्री पर जाएँ

झारसुगुड़ा से दबोचा गया अंतरराज्यीय गांजा तस्कर, जोबी पुलिस की बड़ी सफलता

image editor output image78077609 1765287159347

रायगढ़, 9 दिसंबर। पुलिस चौकी जोबी द्वारा गांजा तस्करी के एक अंतरराज्यीय फरार आरोपी को ओडिशा के झारसुगुड़ा से दबिश देकर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की गई है। आरोपी लवलेश उर्फ रविन्द्र पटेल उर्फ लवकेश पांडे, निवासी उत्तर प्रदेश, एक संगठित अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ था। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी नारायण राठौर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा।

उल्लेखनीय है कि अगस्त 2025 में जोबी चौकी पुलिस ने ग्राम कुर्रु में रहने वाली महिला अनीता बाई अगरिया के घर दबिश देकर 62 पैकेट में रखा कुल 64 किलो 360 ग्राम गांजा जब्त किया था। पूछताछ में अनीता अगरिया ने खुलासा किया था कि उड़ीसा से गांजा लाकर उसके घर में डंप किया जाता था और फिर ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश भेजा जाता था। इस गिरोह में रायगढ़ की सरस्वती साहू, उसका भाई मनोज उर्फ छोटू साहू और उत्तर प्रदेश का लवकेश पांडे शामिल थे। कार्रवाई के दौरान सरस्वती साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि मनोज साहू और लवकेश पांडे फरार थे।

मुखबीर से सूचना पर कल जोबी पुलिस ने झारसुगुड़ा में दबिश देकर लवकेश पांडे को पकड़ लिया। आरोपी के पास से तस्करी में प्रयुक्त दो टच मोबाइल, सिम कार्ड और नगद 3 हजार रुपये जब्त किए गए हैं। आरोपी को अपराध क्रमांक 480/25 धारा 20(b),29 एनडीपीएस एक्ट में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण राठौर के साथ आरक्षक राजेंद्र राठिया, प्रदीप तिवारी और केशव राठिया की अहम भूमिका रही। जोबी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर लगातार सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: