छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में 42 एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स

IMG 20241128 WA0006
  • लोहरसिंह में जमीन तय, स्वीकृति की प्रक्रिया प्रारम्भिक स्तर पर

रायगढ़, 27 नवंबर। खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। दो-चार जिलों को छोडक़र बाकी में तो सुविधायुक्त स्टेडियम ही नहीं हैं। नई सरकार ने अगस्त में रायगढ़ और कुनकुरी में इंटीग्रेटेड स्पोट््र्स कॉम्पलेक्स की घोषणा की थी। रायगढ़ में जमीन का चिह्नांकन हो चुका है। लोहरसिंह में 42 एकड़ जमीन तलाशी गई है। अब विभाग से मंजूरी के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एक इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का ऐलान किया था। सरकार ने प्रारंभिक तौर पर इसे मंजूरी दे दी है।

करीब सौ करोड़ रुपए की लागत से यह कॉम्पलेक्स बनने वाला है। नई सरकार ने कई नए प्रोजेक्ट प्रारंभ किए हैं जो आगामी कई सालों तक प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। लोगों की सहूलियत के साथ खेल-खिलाडिय़ों की सुविधाओं का विकास करने के लिए एक इंटीग्रेटेड स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स की सोच रखी गई है। रायगढ़ और जशपुर जिले में अलग-अलग खेलों के कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण ये अपनी चमक नहीं बिखेर पाते। न तो इनको खेलों के लिए अच्छे मैदान मिलते हैं और न ही दूसरी सुविधाएं। रायगढ़ में खेल-खिलाडिय़ों के साथ दोयम दर्जे का बर्ताव होता रहा है।

img 20241128 wa00079162824055777251302

लोहरसिंह में करीब 42 एकड़ जमीन चिह्नांकित की गई है। पहले यह भूमि मेडिकल कॉलेज के लिए आरक्षित रखी गई थी। बाद में यहां धान का भंडारण किया जाने लगा। यहां दो हिस्सों में 35 एकड़ और 7 एकड़ जमीन तय की गई है। इस पर करीब सौ करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला स्पोट््र्स कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। एनएच किनारे होने की वजह से यहां आयोजन भी आसानी से हो सकेंगे।

सभी खेलों के लिए होगी सुविधा
प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट तैयार करने के बाद अब सरकार से मंजूरी ली जानी है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देशन में प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है। यहां फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, शूटिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, तैराकी जैसे आउटडोर और इंडोर खेलों के लिए विश्वस्तरीय निर्माण होंगे। बताया जा रहा है कि जमीन का प्रस्ताव तैयार हो गया है। सरकार से मंजूरी के बाद ड्रॉइंग-डिजाइन और इस्टीमेट तैयार होगा। आने वाले समय में रायगढ़ जिला भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लायक हो जाएगा।

हॉस्टल भी बन सकता है
प्रदेश में खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह का कॉम्पलेक्स बनाने पर काम चल रहा है। कई खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण खेलों को कैरियर के रूप में नहीं अपना पाते। ऐसे प्रतिभावान खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए खेल हॉस्टल भी प्रस्तावित है। संभवत: खिलाडिय़ों को सभी सुविधाएं देकर केवल खेल पर फोकस कराने की योजना भी बनाई जा रही है। रायगढ़ और जशपुर में हॉकी, क्रिकेट, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल जैसे कई खेलों में अच्छे खिलाड़ी हैं।

क्या कहते हैं प्रवीण
स्पोट््र्स कॉम्पलेक्स के लिए जमीन चिह्नांकन की प्रक्रिया चल रही है। लोहरसिंह में जमीन देखी गई है।
– प्रवीण तिवारी, एसडीएम रायगढ़

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: