छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कुसमरा महाविद्यालय में विद्यार्थियों को दी गई मतदाता पंजीयन की जानकारी

IMG 20261009 WA0023
  • फॉर्म-6 और ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीयन

रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ नवीन शासकीय महाविद्यालय कुसमरा में शुक्रवार को उन विद्यार्थियों को मतदाता पंजीयन की जानकारी दी गई, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। विद्यार्थियों को फॉर्म-6 भरने और ईसीआईनेट मोबाइल ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों के फॉर्म-6 मोबाइल ऐप के माध्यम से भरे गए।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में छूटे हुए पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के पंजीयन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर 8 से 10 अक्टूबर तक तीन दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के तहत स्कूलों और महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से भी पात्र विद्यार्थियों के आवेदन भरवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची की प्रविष्टियों का सत्यापन किया जा रहा है। पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ईसीआईनेट मोबाइल ऐप अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म-6 भी भर सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: