Skip to content

रेलवे स्टेशन में बम मिलने की सूचना से हड़कंप!

IMG 20241105 WA0008

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर दीवाली और छठ पूजा के चलते यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. इस बीच सारनाथ एक्सप्रेस में बम मिलने की सुचना के बाद यात्रियों को उतारा गया. स्टेशन पर सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी, आरपीएफ और सिविल डिफेंस की बड़ी संख्या में मौजूद है. आज रायपुर रेल्वे स्टेशन में मॉकड्रील किया गया. इस दौरान करीब 50 से अधिक अधिकारी मौके पर तैनात थे, जिन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की. यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई. स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा करते समय सतर्क रहें और आपातकालीन स्थितियों में धैर्य बनाए रखें.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

Kelopravah News : यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से 32 वर्षों से संचालित प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का आधिकारिक न्यूज़ डेस्क (Editorial) अकाउंट है। इस आईडी के माध्यम से हमारे अनुभवी पत्रकारों और संपादकीय टीम द्वारा रायगढ़ के गांव-गांव की घटनाओं, छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों और जनहित के समाचारों को तथ्यों की जांच के बाद प्रकाशित किया जाता है। अक्टूबर 2021 से डिजिटल क्षेत्र में सक्रिय, हमारी टीम देश-दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को पूरी शुचिता और एविडेंस के साथ पाठकों तक पहुँचाने के प्रति प्रतिबद्ध है।

Share: