छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नए साल में सिंगर नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास का नया गीत “तुमा के चानी” वायरल

Picsart 26 01 07 19 28 24 033

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक, अभिनेता एवं संगीतकार नितिन दुबे एक से बढ़कर एक सुपरहिट गीत-संगीत देने के लिए जाने जाते हैं। वे हर साल नए वर्ष की शुरुआत में एक नया गीत लेकर आते हैं। इस वर्ष 2026 की शुरुआत में ही ‘मेलोडी किंग’ के नाम से मशहूर गायक नितिन दुबे और सुप्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री शर्मिला विश्वास की जोड़ी ने नया छत्तीसगढ़ी गीत “तुमा के चानी” रिलीज किया है। यह गीत 7 जनवरी 2026 को ‘नितिन दुबे ऑफिशियल’ यूट्यूब चैनल पर प्रसारित हुआ। रिलीज होते ही इस गीत को दर्शकों और श्रोताओं का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गीत में गायन और अभिनय नितिन दुबे एवं शर्मिला विश्वास की सफल जोड़ी ने किया है। गीत के बोल बुधराज चौहान ने लिखे हैं और संगीत स्वयं नितिन दुबे ने तैयार किया है। राम यादव के निर्देशन में बने इस नए एल्बम के डी.ओ.पी. अभिजीत भारती हैं।

दर्शकों को रहता है नितिन के नए गीत का इंतज़ार
संगीत प्रेमी और दर्शक हमेशा नितिन दुबे के नए गीतों की प्रतीक्षा करते हैं क्योंकि वे ऑडियो कैसेट के दौर से लेकर आज यूट्यूब और डिजिटल प्लेटफॉर्म के युग तक लगातार सैकड़ों सुपरहिट गीत दे रहे हैं। नितिन दुबे छत्तीसगढ़ के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले और अमेरिका से पहला ‘गोल्डन प्ले बटन’ अवार्ड पाने वाले पहले सीजी सिंगर हैं। उनके साथ गायिका और अभिनेत्री शर्मिला विश्वास के अभिनय को भी लोग बहुत पसंद करते हैं; इस जोड़ी के लगभग सभी गीत सुपरहिट रहे हैं। “तुमा के चानी” में दर्शकों को एक बार फिर अपनी पसंदीदा जोड़ी का नया अंदाज देखने को मिल रहा है। रिलीज होते ही यह गीत इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग में आ गया है और यूट्यूब पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

गीत में शर्मिला विश्वास ने दिखाई बहुमुखी प्रतिभा
शर्मिला विश्वास न केवल एक कुशल गायिका हैं, बल्कि वे अपने गीतों में बेहतरीन अभिनय के लिए भी जानी जाती हैं। इसी क्रम में “तुमा के चानी” एल्बम में उन्होंने गायन और अभिनय के साथ-साथ कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की जिम्मेदारी भी संभाली है। वे अक्सर अपने गीतों को एक नया लुक देने के लिए पहचानी जाती हैं। नीलपरी, गोंदा तोला रे, मुनगा काड़ी, तोर बारात, मंदाकिनी, मोरनी और मोंगरा के गजरा जैसे कई सुपरहिट गीतों में उन्होंने अपनी गायकी और अभिनय के साथ-साथ वेशभूषा से भी दर्शकों का दिल जीता है।

“तुमा के चानी” में नितिन दुबे और शर्मिला के नए लुक की काफी सराहना हो रही है। यह गीत यूट्यूब के साथ-साथ सभी प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर वर्ल्डवाइड रिलीज हो चुका है।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: