छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया के प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरों का धावा, मुख्य द्वार का ताला तोड़ दान पेटी से उड़ाई हजारों की नगदी

FB IMG 1768749357386 1 1

रायगढ़-खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया में एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, जहां चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा। खरसिया-रायगढ़ रोड पर स्थित सुप्रसिद्ध प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना उस वक्त उजागर हुई जब मंदिर के पुजारी नीरज कुमार द्विवेदी हमेशा की तरह सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था और भीतर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने मंदिर के भीतर रखी दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें जमा सारी नगदी साफ कर दी थी।

मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष विमल गर्ग (बिल्लू) के अनुसार, दान पेटी में श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा स्वरूप अर्पित की गई लगभग पच्चीस हजार रुपये की राशि मौजूद थी, जिसे चोर लेकर फरार हो गए। इस चोरी से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है क्योंकि यह मंदिर क्षेत्र की गहरी आस्था का केंद्र है। सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: