छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार XUV डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई, पांच की दर्दनाक मौत

whatsapp image 2025 03 06 at 35529 pm 1741258066

आरंग। नेशनल हाईवे 53 पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार XUV कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं. यह घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया के पास हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. क्रेन की मदद से शवों को निकाला जा रहा है. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं. दुर्घटनाग्रस्त XUV कार का नंबर CG 04 NQ 5063 है. शव के शत-विक्षत होने से अभी तक मृतकों की शिनाख्ती नहीं हो पाई है. कार के टायर फटने से दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: