Skip to content

आपकी उम्र तय करती है होम लोन की शर्तें! किस एज में सबसे आसान और सस्ता कर्ज मिलता है?

tax rules related to home loan 1545120556

होम लोन आज घर खरीदने का सबसे आसान तरीका बन गया है, खासकर तब जब प्रॉपर्टी की कीमतें लगातार आसमान छू रही हों। लेकिन जब आप बैंक से होम लोन लेने जाते हैं, तो वह सिर्फ आपकी इनकम और क्रेडिट स्कोर पर ही नजर नहीं डालता – आपकी उम्र भी एक अहम फैक्टर होती है।दरअसल, बैंक यह आकलन करता है कि किस उम्र में आप लोन चुकाने में कितने सक्षम होंगे। उम्र के हिसाब से ही लोन की राशि, ब्याज दर और अवधि तय की जाती है।आइए जानते हैं, किस उम्र में होम लोन लेना सबसे बेहतर रहता है और अलग-अलग उम्र में बैंक किन शर्तों के आधार पर लोन देते हैं –

20–30 साल: नौजवानों को जल्दी मिलता है लोन

  • बैंक और फाइनेंस कंपनियां युवाओं को होम लोन देने में ज्यादा सहज रहती हैं, क्योंकि उनके पास लोन चुकाने के लिए लंबा समय होता है।
  • लाभ: आपको 25–30 साल तक की लंबी अवधि का लोन आसानी से मिल सकता है। EMI कम रहती है, जिससे मासिक बोझ हल्का हो जाता है।
  • चुनौतियां:
    • करियर की स्थिरता नहीं होने से बैंक थोड़े सतर्क रहते हैं।
    • इनकम कम होती है, कई बार क्रेडिट हिस्ट्री भी नहीं होती।
  • टिप्स:
    • क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर समय पर बिल चुकाएं।
    • पर्सनल/स्टूडेंट लोन समय पर चुकाकर क्रेडिट स्कोर मजबूत करें।
    • माता-पिता या जीवनसाथी को को-ऐप्लीकेंट बनाकर ज्यादा रकम का लोन हासिल करें।

31–50 साल: होम लोन लेने का ‘गोल्डन पीरियड’

  • यह उम्र होम लोन के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है।
  • आमतौर पर इस समय तक करियर और इनकम दोनों स्थिर हो जाते हैं, जिससे बैंक बड़े अमाउंट का लोन कम ब्याज दर पर ऑफर करते हैं।
  • सलाह:
    • EMI आपकी मासिक आय के 30% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
    • प्रॉपर्टी की कीमत का अधिकतम 80% लोन (Loan-to-Value) लें।
    • लंबी अवधि का लोन चुन सकते हैं, लेकिन सैलरी बढ़ने पर EMI भी स्टेप-अप करें।
  • चेतावनी: इस उम्र में बच्चों की पढ़ाई, इंश्योरेंस, रिटायरमेंट जैसी जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, इसलिए लोन लेते वक्त इन खर्चों को ध्यान में रखें।

51–60 साल: लोन मिलेगा, लेकिन मुश्किल शर्तों पर

  • इस उम्र में बैंक लोन तो देते हैं, लेकिन कड़ाई से जांच करते हैं।
  • कारण: रिटायरमेंट नजदीक होता है और लोन चुकाने का समय सीमित।
  • क्या करना चाहिए?
    • ज्यादा डाउन पेमेंट करें ताकि लोन अमाउंट कम हो।
    • छोटी अवधि का लोन लें, ताकि रिटायरमेंट से पहले निपटा सकें।
    • EMI चुकाने की क्षमता दिखाने के लिए इनकम का मजबूत प्रमाण (सैलरी/बिजनेस/किराया) दें।

60 साल के बाद: क्या बैंक लोन देंगे?

  • पहले यह लगभग नामुमकिन था, लेकिन अब सीनियर सिटीजन्स को भी लोन मिलने लगा है।
  • कंडीशन:
    • लोन की रकम और अवधि छोटी होती है।
    • बैंक यह देखता है कि पेंशन, रेंटल इनकम या अन्य स्थायी आय है या नहीं।
    • Loan-to-Value (LTV) 70% या इससे कम रखा जाता है।
  • विकल्प:
    • मॉर्गेज लोन (Reverse Mortgage), जिसमें अपनी प्रॉपर्टी गिरवी रखकर पैसे लिए जा सकते हैं।
  • सावधानी: हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस जरूर लें और सुनिश्चित करें कि इमरजेंसी फंड बना हुआ हो।

(याद रखें – होम लोन केवल घर का सपना पूरा करने का साधन है, इसे अपनी वित्तीय क्षमता के हिसाब से ही लें। EMI तय करने से पहले लंबी अवधि की जिम्मेदारियों और रिटायरमेंट प्लानिंग पर जरूर विचार करें।)

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी हर गतिविधि और खनिज व औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक सहित हर विषय को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: