छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कटंगपाली का हरिओम मिनरल्स सील

E0A4B8E0A580E0A4B2E0A4B9E0A581E0A486E0A495E0A58DE0A4B0E0A4B6E0A4B0
  • स्टॉक और रॉयल्टी पर्ची में मिली गड़बड़ी, ओवरलोड बेचते थे गिट्टी

रायगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ की नवपदस्थ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने खनिज विभाग को काम पर लगाया है। क्रशरों के अवैध कारोबार को बंद करके केवल पक्के में काम करने का निर्देश दिया है। सोमवार को खनिज विभाग ने कटंगपाली छैलफोरा के हरिओम मिनरल्स को सील कर दिया है। इतने सालों में भी क्रशरों के कारोबार को व्यवस्थित नहीं किया जा सका है। खुलकर अनियमितता की जाती रही लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भंडारण लाइसेंस मिलने के बाद क्रशरों को यह बताना होता है कि वे पत्थर कहां से खरीद रहे हैं।

वह भी कोई वैध खदान होनी चाहिए, लेकिन सारंगढ़ और बरमकेला के क्रशरों में दूसरा ही खेल है। वहां पत्थर कहां से लाए जाते हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं दी जाती। खनिज विभाग ने सोमवार को हरिओम मिनरल्स छैलफोरा कटंगपाली संचालक शत्रुघ्नलाल अग्रवाल निवासी सरिया में जांच की। पता चला कि वहां के स्टॉक में बहुत गड़बड़ी है।

स्टोरेज लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था। क्रशर से डोलोमाइट के ओवरलोड ट्रक भेजे गए। खरीदे गए रॉ मटेरियल और बेची गई गिट्टी के हिसाब में गड़बड़ी मिली। पर्यावरण प्रदूषण भी किया जा रहा था। खनिज विभाग ने हरिओम मिनरल्स को सील कर दिया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: