छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय बनाने के नाम पर सरकारी जमीन बर्बाद

IMG 20260807 WA0004
  • एक ओर बनाने के बजाय रोड के दोनों तरफ की जमीन पर निर्माण, पुसौर जनपद पंचायत में बिना स्पॉट देखे मंजूरी

रायगढ़। गांवों में मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय निर्माण के नाम पर मनमानी जगह पर काम करवाया जा रहा है। बिना प्लानिंग के सरपंच का स्वार्थ सिद्ध करने के लिए सरकारी जमीनें खराब की जा रही हैं। रोड के एक ओर पर्याप्त भूमि होने के बावजूद पुसौर के गुड़ु में दोनों तरफ की जमीन पर निर्माण किया गया है। प्रत्येक गांव में अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय बनाए जा रहे हैं। पुसौर के गुड़ु में भी इसकी मंजूरी मिली थी।

सरपंच ने मेन रोड किनारे दोनों ओर की सरकारी जमीन पर निर्माण का प्रस्ताव भेज दिया। जनपद पंचायत पुसौर में भी इसे स्वीकृति दे दी गई। दरअसल रोड के एक ओर पर्याप्त शासकीय जमीन थी। इस पर मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय दोनों का निर्माण हो सकता था। दूसरी ओर की भूमि को किसी अन्य कार्य में उपयोग किया जा सकता था। मिली जानकारी के मुताबिक इस बारे में सरपंच और जनपद सीईओ से भी आपत्ति की गई थी, लेकिन निर्माण नहीं रोका गया।

रोड से सटाकर निर्माण
गांवों के बीच पहुंच मार्ग संकरे होते जा रहे हैं। जिस जगह मुक्तिधाम का निर्माण हुआ है, वहां भी पीछे जमीन होने के बावजूद रोड से सटाकर निर्माण किया गया। इस वजह से रोड चौड़ीकरण नहीं हो सकेगा। बताया जा रहा है कि पीछे की खाली जमीन पर अतिक्रमण करने की योजना है। इसीलिए दोनों ओर की भूमि को उपयोग किया गया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: