छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मनरेगा श्रमिकों के लिए खुशखबरी : मजदूरी दर में हुई बढ़ोतरी

images 1

डेस्क। ग्राम पंचायत क्षेत्र के मनरेगा श्रमिकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत मजदूरी दर में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब श्रमिकों को 1 अप्रैल 2025 से 243 रुपये के बजाय 261 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाएगा।

बढ़ी हुई मजदूरी सीधे बैंक खाते में
मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी की यह राशि सीधे उनके आधार लिंक बैंक खाते में जमा की जाएगी, जिससे भुगतान में पारदर्शिता बनी रहेगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे ने बताया कि श्रमिक अपने पैसे ग्राहक सेवा केंद्र (CSP), बैंक शाखा या बैंक सखी द्वारा आयोजित शिविरों के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन
सरकार की ओर से यह भी व्यवस्था की जा रही है कि बैंक सखी ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर श्रमिकों को उनके बैंक खाते से राशि निकालने की सुविधा प्रदान करेंगी। इससे उन श्रमिकों को विशेष लाभ मिलेगा, जो बैंक तक नहीं जा सकते। इस फैसले से मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: