छोड़कर सामग्री पर जाएँ

होली 2026 में शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी! इस बार दुकानें खुली रहेंगी, अब नहीं होगी पहले से स्टॉक की टेंशन!

Liquor

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली पर शराब के शैकीनों को प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने इस बाबत एक बड़ा निर्णय लिया है। इस साल होली के दिन के लिए शराब प्रेमियों को पहले से खरीदकर रखने की जरूरत नहीं होगी। दरअसल, सरकार ने इस साल के लिए जो आबकारी नीति बनाई है, उसके हिसाब से होली के दिन भी शराब की दुकानें खुली रहेंगी। नई आबकारी नीति में सरकार ने सात ड्राई डे में से तीन को किया समाप्त कर दिया है। इन दिनों में मुहर्रम, महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अलावा होली का दिन भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानें बंद रखी जाती थीं। इतना ही नहीं, बल्कि होली की पूर्व संध्या पर पुलिसवाले जगह-जगह खड़े होकर होली के दिन के लिए खरीदकर शराब ले जाने वालों से छीनने या जब्त करने की कोशिश करती दिखती थी। उल्लेखनीय है कि, अक्सर शराब प्रेमी होली के दिन एक दूसरे मित्र को फोन कर एक दो पैग बचे होने के बारे में पूछते दिखाई देते थे। लेकिन इस साल किसी के साथ भी ऐसर नौबत नहीं आने वाली है। क्योंकि जिसे भी पीना होगा, दुकान जाकर खरीद सकेगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: