छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध पति रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के लिए दौड़ा, खरसिया के बहादुर आरक्षक ने बचाई युवक की जान

20240801 231233 1

रायगढ़। बीते बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे डॉयल 112 कमान कंट्रोल रायपुर से खरसिया राइनो को ग्राम बगडेवा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश की सूचना मिली। सूचना मिलते ही खरसिया राइनो के आरक्षक भगवती प्रसाद लक्ष्मे और चालक सम्मेलाल पटेल ने तुरंत मौके पर पहुँचने का निर्णय लिया। कॉलर द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर, डॉयल 112 स्टाफ ने युवक को खोजने का प्रयास किया। रेलवे ट्रैक पर वाहन जाने का रास्ता न होने के कारण, वे पैदल चलकर लगभग 3 किलोमीटर आगे बढ़े।

वहां उन्हें एक युवक (उम्र करीब 35 साल) थका-हारा ट्रैक पर बैठा हुआ मिला। पुलिसकर्मियों ने उसे उठने और ट्रैक से हटने के लिए कहा, लेकिन युवक ने उल्टा पुलिसकर्मियों को वहां से जाने का निर्देश दिया और अपने आत्महत्या के इरादे की जानकारी दी। आरक्षक भगवती प्रसाद लक्ष्मे ने युवक से उसका नाम और पता पूछा, जिसके उत्तर में युवक ने खुद को ग्राम तिउर थाना खरसिया का निवासी बताया। इसके बाद आरक्षक ने उसके रिश्तेदार का पता लगाकर उसके चाचा को मौके पर बुलाया।

युवक के चाचा ने बताया कि युवक और उसकी पत्नी के बीच कुछ अनबन चल रही है, जिससे उसकी पत्नी मायके चली गई है। इस कारण युवक मानसिक तनाव में था और आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। आरक्षक भगवती प्रसाद लक्ष्मे और युवक के चाचा ने उसे काफी समझाया और घर जाने के लिए राजी किया। कुछ देर बाद युवक अपने चाचा के साथ घर जाने के लिए तैयार हो गया। डॉयल 112 स्टाफ ने सजगता दिखाने और समय रहते घटना की सूचना देने के लिए कॉलर का आभार व्यक्त किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और परिजनों के सहयोग से एक जान बचाई जा सकी।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: