Skip to content

खाद्य विभाग ने अब तक जब्त किए 102 घरेलू गैस सिलेंडर

KELOPRAVAH 3

रायगढ़। ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध की वजह से देश में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति घट गई है। इसका असर रसोई गैस पर ज्यादा पड़ा है। कमर्शियल सिलेंडर बंद होने के बाद कई जगहों पर रिफिलिंग की जानकारी सामने आई थी। खाद्य विभाग ने अब तक छापेमारी में 102 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। इनमें छोटे सिलेंडर भी हैं। खाद्य विभाग ने घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए ठेलों पर कार्रवाई के अलावा रिफिलिंग सेंटरों में भी दबिश दी। देवघर गैस एजेंसी में छापेमारी की गई तो यहां 8 किलो वाले 50 सिलेंडर मिले जबकि 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर केवल दो मिले।

बताया जा रहा है कि बड़े सिलेंडर से छोटे में रिफिलिंग कर इसे ज्यादा दामों पर बेचा जा रहा था। यहां से 52 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इसी तरह बेग सायकल वक्र्स से भी दो छोटे और 6 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। यहां भी रिफिलिंग का काम हो रहा था। इसके अलावा कई ठेलों, होटलों में कार्रवाई की गई। हालांकि अभी तक किसी बड़े होटल में कार्रवाई नहीं की गई। अभी भी सिलेंडरों की किल्लत जारी है। कंपनियों ने आपूर्ति घटा दी है जिसकी वजह से बैकलॉग बढ़ता जा रहा है। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से शहर के गैस वितरकों और अवैध रिफिलिंग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, विभाग अब उन मध्यम और बड़े होटलों की सूची तैयार कर रहा है जहां कमर्शियल सिलेंडर की जगह घरेलू सिलेंडरों के अवैध उपयोग की शिकायतें मिल रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज होगा, ताकि कालाबाजारी पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। दूसरी ओर, आम उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है; बैकलॉग बढ़ने के कारण अब बुकिंग के 10 से 15 दिनों बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध रिफिलिंग की सूचना तत्काल विभाग को दें।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

Kelopravah News : यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से 32 वर्षों से संचालित प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का आधिकारिक न्यूज़ डेस्क (Editorial) अकाउंट है। इस आईडी के माध्यम से हमारे अनुभवी पत्रकारों और संपादकीय टीम द्वारा रायगढ़ के गांव-गांव की घटनाओं, छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों और जनहित के समाचारों को तथ्यों की जांच के बाद प्रकाशित किया जाता है। अक्टूबर 2021 से डिजिटल क्षेत्र में सक्रिय, हमारी टीम देश-दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को पूरी शुचिता और एविडेंस के साथ पाठकों तक पहुँचाने के प्रति प्रतिबद्ध है।

Share: