छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गले से आठ तोले की सोने की चेन उड़ाने वाले अंकित अग्रवाल पर FIR दर्ज

IMG 20251229 WA0005
  • आरोपी फरार, पहले भी कई आपराधिक प्रकरणों में आया है नाम, पुलिस की तलाश जारी

रायगढ़। गुरुवार रात गैलेक्सी मॉल के बाहर हुई मारपीट के बाद सोने की चेन उड़ाने का मामला सामने आया है। विवाद को शांत करने का प्रयास कर रहे युवक के गले से आरोपी ने चेन खींच ली। इसपर कोतवाली थाने में अंकित अग्रवाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि क्रिसमस की रात गैलेक्सी मॉल में चल रही पार्टी में शामिल होकर करन चौधरी रात करीब 12.30 बजे बाहर निकला। तब वहां कुछ युवकों में विवाद चल रहा था। करन ने समझाने का प्रयास किया। इसी बीच उसके गले से आठ तोले की सोने की चेन गायब हो गई। उसने सब जगह अपनी चेन की खोजबीन तो पता चला अंकित अग्रवाल चेन निकाल कर भागा है।

करन ने अंकित से संपर्क किया लेकिन उसने कहा मेरे पास कोई चेन नहीं है। करन चौधरी ने सिटी कोतवाली में चेन गुम हो जाने की रिपोर्ट कराई। जांच के बाद थाने में अंकित अग्रवाल से पूछताछ में उसने चेन चोरी करना स्वीकार कर लिया। करन की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली में अंकित अग्रवाल निवासी जंजघर रोड गौरीशंकर मंदिर चौक रायगढ़ के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी अंकित अग्रवाल फरार हैं। आरोपी के खिलाफ पहले भी संगीन मामलों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: