छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के रायगढ़ ब्रांच का किया लोकार्पण

IMG 20240811 WA0064

रायगढ़, 11 अगस्त 2024/ वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने आज अग्रोहाधाम में आयोजित कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के रायगढ़ शाखा का शुभारंभ किया। इस मौके पर इस्ट्यिूट्ट ऑफ चार्टड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रंजीत कुमार अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि यह पहल हमारे युवाओं को रायगढ़ में विश्वस्तरीय शिक्षा व पेशेवर अवसर प्रदान करेगी। इसके साथ ही अकाउंटिंग और वित्तीय सेवाओं में उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को विकसित अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लेकर हम चल रहे हैं। इसमें चार्टेड अकाउंटेंट्स की अहम भूमिका होगी। उन्होंने  आर्टिफिशियल इंटीलिजेंस की उपयोगिता पर युवाओं से विशेष रूप से कहा कि भविष्य में इसका दायरा काफी विस्तृत होगा।

वित्तीय प्रबंधन में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस महत्वपूर्ण किरदार अदा करेगा। ऐसे में युवाओं को अपने आप को इसके लिए भी तैयार करना चाहिए। वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में इस संस्थान की शाखा के स्थापना से अंचल में संचालित औद्योगिक इकाइयों को इसका टैक्सेशन और ऑडिट से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। साथ ही यहां के युवा जो सीए के रूप अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए भी काफी सहूलियत होगी।            

इस मौके पर आईसीएआई रायगढ़ ब्रांच के मैनेजिंग कमिटी के चेयरमैन सीए बालकीशन केडिया, वॉइस चेयरमेन सीए आलोक कुमार अग्रवाल , सचिव सीए अरूण कुमार अग्रवाल, ट्रेजरआर सीए करण अग्रवाल सहित रायगढ़ सीए एसोसिएशन के सदस्यों सहित झारसूगड़ा, भिलाई, बिलासपुर, रायपुर एवं दिल्ली आईसीएआई के सद्स्य भी मौजूद रहेl

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: