छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक फैसला : किसानों को अब सहमति से जमीन देने पर मिलेगा चार गुना मुआवजा

images 3

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर परियोजना के अंतर्गत प्रभावित किसानों व भूमि-स्वामियों को अब कलेक्टर गाइडलाइन दर से चार गुना मुआवजा मिलेगा. पहले नवा रायपुर के प्रभावित किसानों को उनकी जमीन का केवल दोगुना मुआवजा मिलता था. इसके लिए नया रायपुर राज्य सरकार ने अटल नगर विकास प्राधिकरण की ‘नया रायपुर में आपसी सहमति से भूमि क्रय नीति 2017’ में संशोधन करने का निर्णय लिया है

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक राज्य शासन के निर्णय के बाद नवा रायपुर अटल नगर परियोजना क्षेत्र में आपसी सहमति से क्रय की जाने वाली जमीन का मुआवजा चार गुना प्रदान किए जाने से प्रभावित किसानों को काफी फायदा होगा. वहीं, जिन किसानों ने परियोजना क्षेत्र में आपसी सहमति से अपनी जमीन प्राधिकरण को नहीं दी है, वे अब अपनी जमीन आपसी सहमति से प्राधिकरण को अधिक कीमत पर बेच सकेंगे. बताया गया है कि नवा रायपुर अटल नगर परियोजना क्षेत्र में कुछ सड़क सहित अन्य निर्माण कार्य जमीन उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण अधूरे पड़े हुए हैं.

नवा रायपुर अटल नगर परियोजना क्षेत्र में 41 गांवों को शामिल किया गया है. शासन द्वारा नवा रायपुर अटल नगर लेयर-1 के अंतर्गत आने वाले गांवों में किसानों की ज्यादातर जमीनें आपसी सहमति या अधिग्रहण के माध्यम से ली जा चुकी हैं. इनमें कुछ किसानों की जमीनें आपसी सहमति से लेना बाकी है, जिन्हें अब चार गुना मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा लेयर-2 व लेयर-3 के अंतर्गत आने वाले गांवों के प्रभावित किसानों को भी इसी नीति के तहत जमीन का मुआवजा मिलेगा.

प्रभावितों को मिले पुनर्वास
नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर का कहना है कि नवा रायपुर के प्रभावित किसानों को आपसी सहमति से भूमि क्रय करने पर 4 गुना मुआवजा देने का निर्णय स्वागत योग्य है. राज्य शासन वास्तव में किसानों की हितैषी है तो नवा रायपुर से लगे क्षेत्रों में जमीन की जो कीमत है, उसका चार गुना मुआवजा मिले, तो किसानों को फायदा होगा. साथ ही प्रभावित किसानों के लिए पुनर्वास नीति भी बनाई जानी चाहिए.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: