छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में एयरपोर्ट का विरोध शुरू: किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी, बोले – ‘एयरपोर्ट के लिए नहीं देंगेे अपनी जमीन’

Airportkavirodh

रायगढ़। प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण को लेकर जिले के किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। छत्तीसगढ़ किसान सभा रायगढ़ के बैनर तले ग्राम जकेला में आसपास के कई गांवों के किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का कड़ा विरोध किया गया। बैठक में ग्राम औरदा, कोड़ातराई और बेलपाली के बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। बैठक में किसानों ने एक स्वर में कहा कि उन्हें एयरपोर्ट की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर पहले से ही एयरपोर्ट मौजूद है, जिससे उनकी आवश्यकताएं पूरी हो जाती हैं। 

किसानों का कहना है कि सरकार यदि विकास के नाम पर उनकी उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण करती है, तो इससे उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि खेती ही उनके जीवन-यापन का मुख्य साधन है। यदि उनकी जमीन ही उनसे छीन ली गई तो वे अपने परिवार का भरण-पोषण कैसे करेंगे। इस कारण किसान किसी भी कीमत पर अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि जिला प्रशासन या सरकार जबरन जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करती है, तो किसान सडक़ों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

किसानों ने चेतावनी दी कि बिना उनकी सहमति के जमीन लेने की कोशिश की गई तो व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उनकी भावनाओं और आजीविका को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण न किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा किसान आंदोलन खड़ा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: