छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ऑनलाईन टोकन को लेकर पुसौर क्षेत्र के किसान काफी परेशान

5f56b779 3afc 4066 8d32 92d40dc7bad0 1764679311571

रायगढ़। धान खरीदी में ऑनलाईन टोकन को लेकर किसान काफी परेशान हो रहे है। ऐप में तकनीकी समस्या आने की बात कही जा रही है। अपनी परेशानियों को लेकर पुसौर क्षेत्र के किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर ऑफलाईन खरीदी करने की मांग की है। शासन द्वारा धान बेचने के लिये ऑनलाईन टोकन कटवाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। दुसरी ओर ऑनलाईन प्रक्रिया में तकनीकी समस्या आने से किसान अपना धान नहीं बेच पा रहे है। पुसौर क्षेत्र के ग्राम जतरी एवं आसपास के अन्य गांव के किसान सोमवार को जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंच कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन देते हुए ऑफ लाईन टोकन काटने की सुविधा देने की मांग की है।

किसानों का कहना है कि ऑनलाईन टोकन खरीदी में बड़े किसान जैसे ही ऐप में किसान कोड डालते है तो धान उत्पादन कम बता रहा है, जिस किसान का उत्पादन डेढ़ सौ से दो सौ क्विंटल है, उसका 60 से 70 क्विंटल ही दिखा रहा है तो वहीं छोटे किसानों का रकबा से ज्यादा उत्पादन दिख रहा है। इस वजह से किसान काफी परेशान है। किसानों का कहना है कि ऑन लाइन में तकनीकी समस्या आ रही है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने ऑफलाईन खरीदी करने की मांग की है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: