छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जहर पीने से पुसौर के किसान का करूणांत

thana pusor

रायगढ़। ग्रामीण द्वारा अज्ञात कारणों से जहर सेवन कर लेने पर गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर क्षेत्र के ग्राम बोन्दा निवासी गर्जन सिदार पिता दशरथ सिदार (उम्र 45 वर्ष) खेती किसानी का काम करता था।

विगत शुक्रवार को उसने अज्ञात कारणों से जहर सेवन कर लिया था। हालत बिगडऩे पर जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उसे तत्काल रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर मामले की जांच के लिए केस डायरी पुसौर थाना भेजी जा रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: