छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! बिना परीक्षा सीधे मिलेगी सरकारी ट्रेनिंग और हर महीने स्टाइपेंड

images 3
  • बिजली विभाग ने निकाली 245 पदों पर बंपर भर्ती, ITI–डिप्लोमा–ग्रेजुएट सभी के लिए आवेदन शुरू
  • 20 फरवरी से पहले नहीं किया आवेदन तो हाथ से निकल जाएगा यह बड़ा सरकारी अवसर! अभी जानें पूरी प्रक्रिया

रायपुर। अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) ने युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में ट्रेनिंग का बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। कंपनी ने 245 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cspc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ के विभिन्न बिजली संयंत्रों में एक वर्ष की अवधि के लिए अप्रेंटिस ट्रेनिंग दिया जाएगा।

ITI ट्रेड अप्रेंटिंस के 105 पद, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 85 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 55 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन करने के लिए पद के अनुसार, आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन की डिग्री की आवश्यकता होगी। सबसे खास बात य़ह है कि इसमें आवेदन करने वाला उम्मीदवार छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। चयन प्रक्रिया और स्टाईपेंड उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता (डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई) में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयनित प्रशिक्षुओं को सरकार के नियमानुसार हर महीने एक निश्चित ‘स्टाइपेंड’ दिया जाएगा, जो उनके ट्रेड और योग्यता पर निर्भर करेगा।

पदों की डिटेल्स
कुल 245 पदों को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
ग्रेजुएट अपरेंटिस (इंजीनियरिंग): मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल जैसे विषयों में डिग्री धारकों के लिए।
डिप्लोमा अपरेंटिस (तकनीशियन): संबंधित विषयों में डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए।
आईटीआई अपरेंटिस: फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और अन्य तकनीकी ट्रेडों के लिए।

ऐसे करें आवेदन
आईटीआई उम्मीदवारों के लिए नैप्स (NAPS) पोर्टल पर और डिप्लोमा/ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए नैट्स (NATS)
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
अप्रेंटिस आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ वेरिफाइड कॉपी अटैच करें।

फॉर्म को पूरी तरह से भरकर इस पते पर भेजें
कार्यालय/मुख्य अभियंता/कार्यपालक निदेशक (प्रशिक्षण)
विद्युत उत्पादन प्रशिक्षण संस्थान
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड
कोरबा पूर्व, जिला-कोरबा, छत्तीसगढ़ 495677

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: