छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पुसौर में शिक्षा विभाग के कर्मचारी को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर दर्दनाक मौत

IMG 20241020 WA0002

रायगढ़। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन का चालक लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए विपरीत दिशा से आ रही मोटरसायकिल को ठोकर मारते हुए फरार हो गया। इस घटना में बाईक सवार को गंभीर चोट आने के कारण वह असमय काल कलवित हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षा विभाग का कर्मचारी था। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। उक्त घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में पाली थानांतर्गत ग्राम पोड़ी निवासी श्याम सिंह ठाकुर शिक्षा विभाग में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ था,

तथा वर्तमान में उसकी रायगढ़ के पुसौर ब्लाक अंतर्गत शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सोडेकेला में पदस्थापना हुई थी। इस पर श्याम सिंह अपनी मां के साथ पुसौर के अटल आवास में रह रहा था। शुक्रवार की रात करीबन 8 बजे अपनी मोटरसायकिल से पुसौर जाने के लिए निकला था इसी दौरान अटल आवास के पास आरा मिल के सामने छिंच मेन रोड में पुसौरकी ओर से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाईक को ठोकर मार दिया और फरार हो गया।

चार पहिया वाहन की ठोकर से श्याम सिंह छिटककर जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। आसपास के ग्रामीणों द्वारा उसे उपचार के लिए पुसौर अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।मृतक के भाई विक्रम सिंह ठाकुर की रिपोर्ट पर पुसौर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध बीएनएस की धारा 106 (1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है। 

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: