छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चार दिन से बंद ई-पॉस मशीनें, दो माह का राशन बना मुसीबत, राशन दुकानों में हाहाकार, हितग्राही लौट रहे खाली हाथ

IMG 20260205 WA0003

रायपुर। सरकारी राशन दुकानों से दो माह का चावल एक साथ बांटने के फरमान से दुकानदारों को कई तरह की परेशानी होने लगी है। पिछले चार दिन से सर्वर के चलते अधिकांश दुकानों में ई-पॉस मशीनें काम नहीं कर रही हैं, जिससे राशन का वितरण नहीं हो पा रही है। दूसरी ओर राज्य और केंद्रीय योजना के तहत अलग-अलग चावल बांटा जाता है। एक साथ दो माह का चावल देने से हितग्राहियों को भी परेशानी हो रही है। उल्लेखनीय है कि खाद्य विभाग की ओर से फरवरी और मार्च का चावल एक साथ बांटने का आदेश जारी हुआ है।

इसके लिए सभी राशन दुकानों को चावल का आवंटन कर दिया गया है। कई हितग्राहियों को नहीं मिला राशनसर्वर की खराबी के चलते शहर के कई राशन दुकानों की ई-पॉस मशीनें काम नहीं कर रही है। हर माह 1 और 2 तारीख को यह समस्या रहती है, लेकिन इस बार चार दिन से यह दिक्कत हो रही है। इसके चलते हितग्राहियों को राशन दुकानों से बिना राशन लिए लौटना पड़ रहा है।

रायपुर जिले में करीब 700 शासकीय उचित मूल्य की दुकानें हैं, जहां हर माह हितग्राहियों को अलग-अलग योजनाओं के तहत सस्ता और निशुल्क चावल दिया जाता है। दो माह का चावल देने का फरमानपिछले दिनों खाद्य संचालनालय के अफसरों ने दो माह का राशन एक साथ वितरित करने का फरमान जारी किया था। इसके तहत हितग्राहियों को फरवरी और मार्च का चावल एक साथ देना हैं। इसके लिए सभी दुकानदारों को आवंटन कर दिया गया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: