छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बेकाबू कार के चालक ने राहगीर को ठोकर मारी

Accident 3

रायगढ़। तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पैदल जा रहे राहगीर को ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्ती अधेड़ को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर क्षेत्र के संजय नगर बैंक कालोनी निवासी नेहरू मिरी पिता दालंग मिरी (उम्र 50 वर्ष) रविवार की दोपहर को किसी काम से दुर्गा चौक की ओर पैदल आ रहा था।

इसी दौरान बोईरदादर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (क्रमांक सीजी 04 पीए 1685) के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए नेहरू को पीछे से ठोकर मार दिया। वहीं इस घटना में उसके पीछे आ रही एक अन्य ईवी कार भी टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार की ठोकर से नेहरू मिरी के सिर, सिने व पैर में चोट आई है। घटना को देख वहां आस पास के लोग जमा हो गये तथा घायल नेहरू को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: