छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Sakti News : सक्ती में अपोलो बिलासपुर के सुपर स्पेशलिस्ट हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्यांश नेमा 25 अगस्त को देंगे सेवाएं, रजिस्ट्रेशन शुरू

IMG 20260822 WA0008

सक्ती। हड्डी और जोड़ों की जटिल समस्याओं से जूझ रहे सक्ती और आसपास के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के सुपर स्पेशलिस्ट हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्यांश नेमा आगामी 25 अगस्त (मंगलवार) को सक्ती में अपनी सेवाएं देंगे। वे बाराद्वार रोड में बैटी वाली मंदिर के पास स्थित बिहान नर्सिंग एवं मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में आयोजित विशेष चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच करेंगे। डॉ. नेमा घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण, आर्थ्रोस्कोपी, खेल के दौरान लगने वाली चोटों के उपचार और जटिल आघात (ट्रॉमा) की सर्जरी के विशेषज्ञ हैं।

इसके अलावा वे रोबोटिक तकनीक से होने वाले प्रत्यारोपण में भी विशेष योग्यता रखते हैं। इस शिविर में मरीजों को हड्डी एवं जोड़ संबंधी सभी प्रकार की बीमारियों के लिए उचित मार्गदर्शन मिलेगा। लिगामेंट एवं मेनिस्कस सर्जरी, जटिल फ्रैक्चर, कंधा, घुटना एवं अन्य जोड़ों की विशेष देखभाल के साथ-साथ आपातकालीन हड्डी रोग सेवाओं के लिए भी मरीज यहां आकर विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं।

शिविर का समय सुबह ग्यारह बजे से दोपहर एक बजकर तीस मिनट तक निर्धारित किया गया है। सीमित समय को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सुविधा के लिए अग्रिम पंजीयन की व्यवस्था की है। इच्छुक मरीज मोबाइल नंबर 7777879369 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। जांच के लिए आने वाले सभी मरीजों से अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट अनिवार्य रूप से साथ लाने का आग्रह किया गया है, ताकि बीमारी का सही और त्वरित निदान किया जा सके।

img 20260815 wa01413696788367587674095

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

विकास पाण्डेय ने RIG24 Media Network से Journalism की शुरुआत की। Finance (NBFC) क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के बाद उन्होंने BJMC की Professional Degree प्राप्त की। अक्टूबर 2021 से वे ‘केलो प्रवाह’ की Digital Journalism से जुड़े हैं और Web News Portal के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive Reports, Politics, Finance, Infrastructure, Employment, Development, Crime और जनहित के मुद्दों पर निरंतर लेखन करते हैं।

Share: