छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Sakti News : अपोलो के विशेषज्ञ डॉ. आकाश गर्ग सक्ती में 15 सितंबर को उपलब्ध, लिवर-पेट की समस्याओं से जूझ रहे मरीज तुरंत कराएं रजिस्ट्रेशन

file 000000001b14820bb94da8bf9b57763c

सक्ती। लिवर और पेट से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए सक्ती में विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। अपोलो हॉस्पिटल्स, बिलासपुर के लिवर एवं पेट विशेषज्ञ डॉ. आकाश गर्ग 15 सितंबर 2026, मंगलवार को सक्ती में मरीजों से मिलकर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श देंगे। यह परामर्श दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है। डॉ. आकाश गर्ग एमबीबीएस, डीएनबी (मेडिसिन), डीएनबी (गैस्ट्रो) हैं और पेट, आंत एवं लिवर से संबंधित रोगों के विशेषज्ञ हैं। लिवर एवं पेट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के लक्षणों को लेकर मरीज विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं।

इनमें पीलिया, पेट में पानी भरना, उल्टी एवं दस्त, कब्ज की समस्या, बार-बार दस्त लगना, लंबे समय से पेट दर्द, खून में रुकावट, पैंक्रियास में सूजन, फैटी लिवर, अधिक पतलापन या मोटापा, पेट का कैंसर और पेट साफ न होने जैसी समस्याएं शामिल हैं।मरीजों के लिए परामर्श का स्थान बिहान नर्सिंग एवं मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बीटीआई मैदान के पास, बोइरदादर रोड, सक्ती निर्धारित किया गया है। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ESIC या Insurance के माध्यम से कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है।

मरीजों को सलाह दी गई है कि वे परामर्श के दौरान अपनी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट साथ लेकर आएं, ताकि चिकित्सक को पूर्व उपचार और जांच से संबंधित जानकारी उपलब्ध हो सके। विशेषज्ञ से परामर्श के लिए मरीज पहले से पंजीयन करा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 7777879369 और 8602508009 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। 15 सितंबर को निर्धारित समय के दौरान डॉ. आकाश जर्ग मरीजों को लिवर, पेट और पाचन तंत्र से संबंधित समस्याओं के संबंध में चिकित्सकीय सलाह देंगे।

img 20260913 wa00441388427381549821668

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: